35 लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं और अस्पताल स्टाफ का सम्मान

दमोह। जिला अस्पताल दमोह में बुधवार को महामाया रक्तदान व जनकल्याण समिति व गणेश फ्रेंड्स क्लब दमोह द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पथरिया/दमोह एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय, डॉ. सुधा राय, डॉक्टर दिवाकर पटेल, डॉ. प्रेमलता नीलम व डॉ. प्रशांत सोनी मौजूद रहे। अतिथियों ने वर्षों से जरूरतमंद मरीजों के लिए नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का सम्मान किया।

 

समिति द्वारा जिला अस्पताल में लगातार सहयोग करने वाले चिकित्सकों व स्टाफ को भी प्रशस्ति पत्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. उमेश तंतवाय, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. अमित प्रकाश जैन, डॉ. मनीष संगतानी, डॉ. सुधा राय, डॉ. जलज बजाज, डॉ. प्रशांत सोनी, डॉ. सुनील जैन, डॉ. राघवेंद्र चौधरी, डॉ. रेक्शन अल्बर्ट, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. मधुर चौधरी, डॉ. श्रद्धा गंगेली, डॉ. एचएस सूर्यवंशी, डॉ. मुकेश पटेल, डॉ. आरिफ बान व डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह शामिल रहे।

समिति ने नियमित रक्तदान के साथ नेत्रदान और देहदान के लिए संकल्प लेने वालों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया। राजेंद्र जैन अटल (पत्रकार) द्वारा 19 बार, विकास अग्रवाल, 47 बार, दीपक जैन 54 बार, डॉ. निशांत विश्वकर्मा 95 बार तथा धीरज कुमार 27 बार रक्तदान करने पर सम्मान किया गया। इसके अलावा दमोदर उर्फ दम्मू रजक ने 25 बार रक्तदान किया है। नेत्रदान व देहदान के संकल्प के लिए भी संबंधित लोगों का सम्मान किया गया।समिति पदाधिकारियों अध्यक्ष अखेलश रजक,उपाध्यक्ष सुमन, व सचिव अभिषेक जैन पत्रकार, गणेश फैन्स क्लब से गणेश अग्रवाल एवं शांतनु भारत आज तक ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, अस्पताल स्टाफ व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की गई।

Next Post

नीमच-झालावाड़ मार्ग को स्टेट हाईवे की मंजूरी, क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

Wed Aug 26 , 2026
नीमच। जिले और आसपास के क्षेत्र के लिए सडक़ कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में प्रदेश की 12 प्रमुख सडक़ परियोजनाओं के निर्माण के लिए करीब 4,600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। […]

You May Like