नपा ने आवास योजना के काम में गति लाने का लिया संकल्प

नर्मदापुरम। नगरपालिका परिषद की हुई प्रेसीडेंट इन कौंसिल (पीआईसी) बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 और 2.0 को तेजी से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की, जबकि मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापतिगण, अधिकारी एवं उपयंत्री मौजूद रहे। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि बैठक में कुल छह विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें कर्मचारियों की नियुक्ति, अनुकंपा नियुक्ति और परीवीक्षा अवधि संबंधी मुद्दे शामिल थे। निर्णय लिया गया कि हितग्राहियों के आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

Next Post

भोपाल में शाम को हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Wed Aug 13 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार शाम को हुई हल्की से मध्यम बारिश ने राजधानी का मौसम खुशनुमा कर दिया। दिनभर की उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like