कड़ाके की ठंड के बीच तापमान में उछाल आने से कुछ राहत

रीवा: तीन दिन तक पड़ी कड़ाके की ठंड के बाद दो दिन से राहत है. तापमान में उछाल आने से ठंड का असर कम हुआ है. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य 1 डिग्री कम है. जबकि न्यूनतम तापमान रात का 7.5 डिग्री दो दिन से बना हुआ है, लिहाजा रात की ठंड कम है.अगले सप्ताह से एक बार फिर शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड दस्तेक देगी. अभी ढ़ाई डिग्री तापमान में उछाल आया है. वही हवा की गति भी चार किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है.

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन पूर्व तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई थी, जिसके चलते ठंड बढ़ गई थी. सोमवार से तापमान उछाल पर है और ठंड से कुछ हद तक राहत है. दिन भर अच्छी धूप लिखी रहती है, लेकिन ठंड हवाएं चलने के कारण दिन में भी ठंड का असर बना रहता है. खेती के लिहाज से ठंड बेहद लाभ दायक है. इस सीजन में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री तक गया था.

उम्मीद है कि अगले सप्ताह से तापमान और नीचे 3 डिग्री तक पहुंच सकता है. नवम्बर से ही इस बार ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था. दिसम्बर और जनवरी में गलन भरी ठंड पड़ती है, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले सप्ताह से गलन भरी ठंड तेज होगी. उत्तर भारत में जब बर्फबारी होती है तो विंध्य में गलन भरी ठंड बढ़ जाती है. इस बार ठंड प्रदेश में वर्षो से पूर्व के रिकार्ड तोड़ दिये है. विंध्य में दिसम्बर और जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है पर नवम्बर में ही हाड कपाने वाली ठंड शुरू हो गईथी. दो दिन से राहत है लेकिन अगले सप्ताह से फिर तापमान में गिरावट आएगी.
नगर निगम जला रहा अलाव
नवम्बर से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच नगर निगम द्वारा प्रमुख सार्वजनिक स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगो को आश्रय स्थल पर पहुंचाया जा रहा है. दो आश्रय स्थल शहर में है. इसके अलावा 16 स्थानो पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था कर राहगीरो, यात्रियो को ठंड से राहत दी जा रही है. सांई मंदिर परिसर, मनकामेश्वर मंदिर, दोनो बस स्टैण्ड एवं संजय गांधी अस्पताल के मुख्य द्वार सहित अन्य मुख्य स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गई है जहा भीड़ ज्यादा रहती है. हालाकि दो दिन से ठंड का असर कम है

Next Post

चेम्बर आवंटन नीति के विरूद्ध लामबंद अधिवक्ता, लोक अदालत से रहेंगे पृथक

Wed Dec 10 , 2025
रीवा: अधिवक्ता संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश रीवा को मुख्य न्यायाधीश जबलपुर के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया.अपनी मांगो को लेकर अधिवक्ता आगामी 13 दिसम्बर की लोक अदालत से पृथक रहेगे. ज्ञापन में मांग की गई कि पुराने न्यायालय भवन के समीप अधिवक्ता स्वपूजी से निर्मित अधिवक्ता […]

You May Like