भिण्ड:लहार नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामाशंकर शर्मा को उनके कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। नगर पालिका परिसर में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्री शर्मा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। अतिथियों ने उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
