जनसमस्याओं के निराकरण में देरी बर्दाश्त नहीं: निगमायुक्त

जबलपुर: निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और शहर के बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति की जानकारी लेना रहा। निगमायुक्त ने बैठक के दौरान शहर को स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर लाने के लिए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और कचरा प्रबंधन की बारीकियों पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने बैठक में कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं निगमायुक्त ने लंबित प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।
स्वनिधि योजना का हर पात्र व्यक्ति को मिले लाभ
बैठक में निगमायुक्त ने पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली पीएम स्वनिधि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाने पर जोर दिया। निगमायुक्त ने बैठक के अंत में कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करना हमारी प्राथमिकता है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे।

Next Post

5 रुपये में मिलेगा कृषि बिजली कनेक्शन, किसानों को बड़ी राहत

Tue Feb 17 , 2026
जबलपुर:मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए पाँच हॉर्स पॉवर तक के ऑनलाइन स्थाई कृषि विद्युत कनेक्शन के आवेदन शुल्क को 2,500 रुपये से घटाकर मात्र 5 रुपये कर दिया है। कंपनी द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार यह सुविधा उन मामलों में लागू होगी, […]

You May Like

मनोरंजन