हिन्दू मुस्लिम एकता मंच ने मनाई दीपावली, दिया साम्प्रदायिक सौहार्द का सन्देश

उमरिया। इस वर्ष भी हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों द्वारा एक विशेष तरीके से दीपावली का पर्व मनाया गया।

इस वर्ष दीपावली का आयोजन शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया, जहाँ मंच के सदस्यों ने एकजुटता के साथ कार्य किया। हिन्दू मुस्लिम एकता मंच का उद्देश्य समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस पहल के तहत, सदस्यों ने सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को मिठाई, दीये, और बातियाँ प्रदान कीं। इस दौरान मंच के संस्थापक मोहम्मद असलम शेर ने कहा, “दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं है, बल्कि यह एकता और प्रेम का संदेश भी देती है। हमें एक साथ मिलकर हर पर्व को मनाना चाहिए।

संयोजक राजेंद्र कोल ने कहा कि हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए एकता की मिसाल दी और दीपावली के शुभ अवसर पर खुशियां साझा की ।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित वितरण समारोहों में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मिठाई और दीये वितरित किए, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कई बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई, जब उन्हें मिठाई और दीये दिए गए। इस अवसर पर हनीफ अहमद खान, अब्दुल साबित, अनुज सेन, प्रीतम कोल, कृष्णकांत तिवारी, नसरीन, अनामिका, निहालिका, प्रियंका, लक्ष्मी, ललित, प्रिंस, अमित, राजा, राज, युवी, शुभम आदि हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्य उपस्थित रहें।

Next Post

युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर पेशाब पिलाई

Tue Oct 21 , 2025
भिंड। भिंड में तीन युवकों पर दलित वर्ग के ड्राइवर के साथ मारपीट करने और पेशाब पिलाने के आरोप लगे हैं। ड्राइवर का कहना है कि तीनों युवक उसे ग्वालियर से बंधक बनाकर भिंड के सुरपुरा लाए। उसे पीटा,जबरन शराब पिलाई, पेशाब पीने पर मजबूर किया और बाद में छोड़कर […]

You May Like