किराए को लेकर संगठनों ने किया विरोध

जबलपुर: शिवाजी ग्राउंड में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिदिन के हिसाब से लगाए गए किराए के विरोध में रामलीला समिति व अन्य संगठनों के आव्हान पर आज मंगलवार को सदर बाजार बंद हैं। बाजार बंद को लेकर सुबह से ही संगठन सक्रिय हो गए थे। वहीं अपनी मांगों के समर्थन में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि कैंट बोर्ड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों की योजना है कि अगर बोर्ड प्रशासन नहीं माना तो शाम पांच बजे के बाद सीईओ बंगले में थाली बजाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बंद के समर्थन में सामाजिक,राजनैतिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मंगलवार की सुबह रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। सभी संगठन के प्रतिनिधि यहां से धर्म गुरुओं के नेतृत्व में रैली की शक्ल में सदर बाजार की विभिन्न गलियों से नारेबाजी करते हुए शिवाजी ग्रांउड के समीप पहुंची। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर रखी थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए बोर्ड कार्यालय तक जा पहुंचे। हालांकी हर स्थिति से निपटने कैंट बोर्ड कार्यालय के बाहर भी काफी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। लिहाजा छुटपुट झड़प के साथ प्रदर्शन किया गया।

Next Post

सड़क किनारे हुआ महिला का अंतिम संस्कार

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर: जिले के छपरा गांव में एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही का दर्दनाक उदाहरण सामने आया है। गांव में मुक्तिधाम न होने के कारण 23 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार सड़क किनारे करना पड़ा। महिला की मौत दो दिन पहले सर्पदंश से हो गई थी। परिजनों को जब गांव में […]

You May Like