
सौसर। हाईवे पर हेरिटेज लॉन के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
*हादसे का विवरण*
जानकारी के अनुसार, वाघोड़ा निवासी नामदेव शेडामें अपने पुत्र पिंटू 40 साल के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सौसर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान हेरिटेज लॉन के समीप तेज गति से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक सहित एक अन्य मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू शेडामें ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
*अस्पताल में उपचार जारी*
घटना में पिता नामदेव शेडामें को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों और सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को तत्काल सौसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।
*पुलिस जांच शुरू*
सूचना मिलते ही सौसर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
