शांति और सौहार्द के लिए सड़कों पर उतरे कलेक्टर और एसपी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बैतूल। जिले में शांति, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने दूरस्थ क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण किया।

हाल ही में थाना मोहदा क्षेत्र के ग्राम दामजीपुरा में उत्पन्न तनाव और आगजनी की घटना के बाद प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में अधिकारियों ने दामजीपुरा, भीमपुर, मोहदा सहित अन्य गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की।

प्रशासन ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपमानजनक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को देने को कहा गया।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही जिले में सौहार्द और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।

Next Post

सीएम डॉ यादव 13 को आयेंगे नोहलेश्वर,मंत्री लोधी ने किया कार्यक्रम स्थल का भ्रमण

Mon Feb 9 , 2026
दमोह।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 फरवरी को आयेंगे नोहलेश्वर महोत्सव में नोहलेश्वर महोत्सव में पधारे और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के कार्यक्रमों का आनंद उठाएं-राज्यमंत्री श्री लोधी।13 फरवरी को आयोजित होगा किसान सम्मेलन,राज्यमंत्री श्री लोधी ने कलेक्टर श्री कोचर एवं एसपी श्री सोमवंशी के साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को […]

You May Like