पिकनिक मनाने गये युवक की नर्मदा में डूबने से मौत

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत पायली घूमने परिवार के साथ गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे केअनुसार, ईश्वर सिंह पिता सुखदेव सिंह 45 वर्षीय निवासी कटंगा स्थित ए.पी.आर. कॉलोनी निवासी ईश्वर सिंह का प्राइवेट जॉब करता था। शनिवार, सुबह करीब 10: बजे पत्नी कुलविंदर सिंह और दोनों बच्चों के साथ कार से पायली घूमने निकला था। दिनभर घूमने के बाद वापसी के दौरान वे नर्मदा नदी के पुल घाट पर रुके।

घाट पर पत्नी और दोनों बच्चे सीढ़ियों पर बैठे हुए थे और ईश्वर सिंह नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए। पति को आंखों के सामने डूबता देख पत्नी और बच्चों ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया।
मछुआरों की कोशिश भी रही नाकाम
परिजनों की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद मछुआरे तुरंत नदी में कूदे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए ईश्वर सिंह को बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन नदी का बहाव तेज होने के कारण वे कामयाब नहीं हो सके। कुछ ही देर में ईश्वर सिंह की सांसें थम गईं। मछुआरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके शव को पानी से बाहर निकाला।
पंजाब, मुंबई, गुजरात से आ रहे परिजन, दो दिन बाद होगा पीएम
घटना की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के माता-पिता पंजाब में और बहनें मुंबई व गुजरात में रहती हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बाहरी राज्यों से जबलपुर पहुंचने में उन्हें करीब 2 दिन का समय लगेगा, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Next Post

ऑटो चालक का अपहरण, चाकू की नोंक पर नगदी लूटी

Sun Jun 7 , 2026
जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत बस स्टैंड पर वीडियो बनाने का विरोध करने पर बदमाशों ने एक लोडिंग ऑटो चालक का अपहरण कर लिया। आरोपी पीडि़त को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर स्टेडियम और कृषि उपज मंडी ले गए, जहां बेल्ट और चाकू की नोंक पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। नगदी […]

You May Like