बाल संप्रेषण गृह में बालक पर शार्पनर ब्लेड से वार

जबलपुर: गोकलपुर स्थित बाल संप्रेषण गृह में एक बालक पर पढ़ाई लिखाई के दौरान इस्तेमाल होने वाली शार्पनर ब्लेड से वार किए गए है । यह गंभीर आरोप बालक के पिता ने लगाए है और मामले में कार्रवाई की मांग की है। बेलखेड़ा निवासी पीडि़त ने बताया कि उनके 17 वर्षीय पुत्र को लूट, पिस्टल रखने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था । जिसे गोकलपुर स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया था। 19 अगस्त को पुत्र जमानत पर बाहर आया था।

जिसने उसे बताया कि बाल गृह मेंं 10-12 लडक़े यहां आने वाले नए बच्चों से वसूली और मारपीट करते है। उससे हर 1000 रुपए मांगे जाते थे पैसे न देने पर पढ़ाई लिखाई के दौरान इस्तेमाल होने वाली शार्पनर ब्लेड से वार किए जाते थे। मामले की शिकायत के बाद सर्चिंग भी हुई थी। जिसमें गुटका समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी मिलने का दावा किया गया है। मामले में पीडि़त ने कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड नहीं, मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निरस्त

Fri Aug 21 , 2026
जबलपुर:खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नशे के अवैध कारोबार और नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दवा व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग ने भारी मात्रा में एविल इंजेक्शन की खेप बरामद करने के साथ ही, नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड में हेरफेर करने वाली एक नामी दवा एजेंसी […]

You May Like

मनोरंजन