हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

देहरादून 03 फरवरी (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून जनपद अंतर्गत कालसी क्षेत्र में मंगलवार को हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी।

एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही यह रोडवेज बस हरिपुर -कोटी – मीनस राजमार्ग पर क्वानू के पास खाई में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही डाकपत्थर, चकराता और मोरी से एसडीआरएफ टीमें मौके पर भेजी गई हैं।

Next Post

100% सब्सिडी का हकदार, फिर भी 25% में अटका: नगर निगम के चक्कर काट रहा साइकिल मिस्त्री

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल: प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास नगर निगम के द्वारा बनाये गए है. जिनकी रजिस्ट्री में 6 लाख तक की आय वाले को 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है, इससे अधिक आय वाले को 25 प्रतिशत सब्सिडी नगर निगम देता है. साइकिल रिपैरिंग का काम करने वाले राजकुमार सोनी ने […]

You May Like