कठोर नियम: कीटनाशक विक्रेताओं का मार्च, सौंपा ज्ञापन

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा थोपे जा रहे कड़े नियमों और मांगों की अनदेखी के विरोध में बुधवार को जिले के खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं ने विरोध मार्च निकाला. जिला कृषि आदान विक्रेता संघ के नेतृत्व में भोपाल नाके से कलेक्ट्रेट और कृषि उपसंचालक कार्यालय तक प्रदर्शन किया गया. विक्रेताओं ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कीटनाशक दवाओं के गलत इस्तेमाल का दोष उन्हें दिया जा रहा है और सैंपल फेल होने पर लाइसेंस रद्द करना अन्यायपूर्ण है. संघ ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन किया जाएगा.

 

Next Post

बड़ौदा कस्बे में बाढ़ से हालात बेहद खराब, सड़कें पूरी तरह ध्वस्त

Thu Jul 31 , 2025
श्योपुर: जिले के बड़ौदा कस्बे में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए है। सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। चार से पांच फीट पानी गलियों और बाजारों में भरा है। स्वास्थ्य केंद्र और बाजार स्वीमिंग पूल जैसे नजर आ रहे हैं। कई इलाकों में घर गिरने की खबरें […]

You May Like