श्योपुर: जिले के बड़ौदा कस्बे में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए है। सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। चार से पांच फीट पानी गलियों और बाजारों में भरा है। स्वास्थ्य केंद्र और बाजार स्वीमिंग पूल जैसे नजर आ रहे हैं। कई इलाकों में घर गिरने की खबरें हैं। ग्राम राडेप में एक मकान गिर गया, गनीमत रही कि उस वक्त कोई अंदर नहीं था।
मानपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल में अचानक नदी-नालों का पानी घुस आया। बड़ौदा और इकलौद गांवों में घरों में पानी घुस गया है और घरेलू सामान तक बह गया है। विजयपुर की सड़कों पर भारी जलभराव है, सुनवई तिराहे पर सड़क तालाब बन गई है।
