
सौंसर।क्षेत्र में सड़कों पर मवेशियों की बढ़ती संख्या और उससे हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिद्धार्थ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। नगर निकायों और पंचायतों को आदेशित किया गया है कि वे सड़कों पर मवेशियों के विचरण को तत्काल प्रभाव से रोकें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग या नगर सीमा में कोई मवेशी पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।
रामाकोना, सौसर, खैरीतायगांव, रेमण्ड चौक, पारडसिंगा और सातनूर जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पंचायत सचिवों को चेतावनी दी गई है कि यदि लापरवाही पाई गई तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जनपद सीईओ प्रफुल लव्हाहे ने मुनादी करवाने, जुर्माना लगाने और जानबूझकर गौवंश छोड़ने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने तथा गौवंश को गौशाला भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की सख्ती से पशुपालकों में हड़कंप मच गया है।
