विदेशी मुद्रा बचाएं, हम पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेंगे: वैष्णव

नयी दिल्ली, 11 मई (वार्ता) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री की अपील पर अमल का अनुरोध करते हुए सोमवार को कहा कि भारत पश्चिम एशिया संकट के बीच विजेता बनकर उभरेगा। श्री वैष्णव ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कहा कि आज दो देशों के बीच युद्ध का असर पूरी दुनिया और भारत झेल रहा है जिसमें हमारी कोई गलती नहीं है। इसका कारण यह है कि हम ऊर्जा के अपने बड़े हिस्से के लिए आयात पर निर्भर हैं। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अमल का अनुरोध करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में गत 28 फरवरी से जारी संकट के कारण कई देशों में ईंधनों की कीमत काफी बढ़ गयी है लेकिन भारत ने उसे अबतक नियंत्रित रखा है।

उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने रविवार को लोगों से अनावश्यक विदेश यात्रा से बचने, सोने की गैर-जरूरी खरीद न करने और ईंधन की बचत करने की अपील की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “एक नागरिक के तौर पर हम हर उस खपत में कटौती कर सकते हैं जिसके लिए देश की विदेशी मुद्रा खर्च करनी होती है। साथ ही हम विदेश मुद्रा की कमाई बढ़ाने पर फोकस कर सकते हैं।” श्री वैष्णव ने कहा कि चुनौती कितनी भी बड़ी हो भारतीय अर्थव्यवस्था छह-आठ प्रतिशत की दर से बढ़ती रहेगी, मुद्रास्फीति नियंत्रण में रहेगी क्योंकि हमारा विकास लंबे समय तक कायम रहने वाला विकास है, हम इस संकट के बीच विजेता बनकर उभरेंगे। उन्होंने उद्योग जगत से सारी आशंकाओं को परे रखकर निवेश करने और भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने की अपील की।

.....

Next Post

ढाई महीने का अंधेरा खत्म, आंदोलन की चेतावनी के बाद शहरी फीडर से जुड़ी तीन कॉलोनियां

Mon May 11 , 2026
सारंगपुर:नगर के पाडल्या रोड स्थित तीन प्रमुख कॉलोनियो जिनमें पुष्पद कॉलोनी, बजरंग कॉलोनी और बादशाह कॉलोनी के निवासियों के लिए रविवार को राहत भरी खबर आई, जिसमें पिछले ढाई महीनों से जारी बिजली की समस्या का स्थायी निराकरण विद्युत कंपनी के द्वारा कर करते हुए इन कॉलोनियों का विद्युत कनेक्शन […]

You May Like