इंदौर में थैलेसेमिया मरीजों को मिली बड़ी राहत

इंदौर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और वेदांता फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में थैलेसेमिया बाल सेवा योजना के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि जिन बच्चों का एचएलए मैच होगा, उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट थैलेसेमिया बाल सेवा योजना के तहत निःशुल्क कराया जाएगा. यह उपचार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में होगा, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन द्वारा वहन किया जाएगा.

प्रति मरीज इस प्रक्रिया पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये तक का व्यय आता है. कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल की सीएसआर प्रमुख श्रीमती कौसर किदवई, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यप्रकाश यादव सहित अन्य चिकित्सकीय एवं तकनीकी प्रतिनिधि उपस्थित रहे. यह पहल थैलेसेमिया से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है.

अब तक कुल 53 बच्चों का पंजीयन
कार्यक्रम का शुभारंभ संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने किया, शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसेमिया से पीड़ित पात्र बच्चों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) की दिशा में आवश्यक एचएलए टाइपिंग जांच निःशुल्क कराना रहा. इस दौरान इंदौर और उज्जैन संभाग के साथ राजगढ़ जिले से आए हितग्राहियों ने भागीदारी की. अब तक कुल 53 बच्चों का पंजीयन किया है. गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल से पहुंचे वरिष्ठ शिशु रोग एवं बीएमटी विशेषज्ञ डॉ. एसपी यादव और उनकी टीम ने बच्चों की चिकित्सकीय जांच की. परामर्श देने के साथ ही एचएलए टाइपिंग के लिए रक्त नमूने भी एकत्र किए गए. विशेषज्ञों ने अभिभावकों को बोन मैरो प्रत्यारोपण की प्रक्रिया, संभावनाओं और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी.

क्या है एचएलए टाइपिंग टेस्ट..?
ह्यूमन ल्यूकोसाइट एंटीजन (एचएलए) टाइपिंग एक विशेष जांच है, जिसमें डोनर और मरीज के ऊतकों की अनुकूलता का मिलान किया जाता है. यदि दोनों के एचएलए पैटर्न मेल खाते हैं, तो बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया सुरक्षित रूप से की जा सकती है. इस जांच की रिपोर्ट तैयार होने में लगभग दो से तीन सप्ताह का समय लगता है

Next Post

टी20 वर्ल्ड कप के बाद अफगानिस्तान को मिला नया हेड कोच, कई टीमों को बना चुका है चैंपियन

Wed Feb 25 , 2026
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान ने रिचर्ड पायबस को नया हेड कोच नियुक्त किया, जो जोनाथन ट्रॉट की जगह लेंगे और श्रीलंका सीरीज से कार्यभार संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के अनुभवी कोच रिचर्ड पायबस को राष्ट्रीय टीम का नया हेड […]

You May Like

मनोरंजन