हंडिया। श्रवण मास में हंडिया पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर से सैकड़ों महिलाएं कांवड़ लेकर रिद्धनाथ नर्मदा घाट पहुंचीं। विधिवत पूजन कर नर्मदा जल भरकर बम भोले के जयघोष के साथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। नेहा राठौर ने इसे महिला भक्ति यात्रा की परंपरा बताया।
महिलाओं की कांवड़ यात्रा में उत्साह
