जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदरा शाखा में फार्म भरने पर उपजे विवाद पर ग्राहक ने जमकर हंगामा मचाया इसके साथ ही बैंक हेल्पर को धमकाते हुए उसके साथ मारपीट कर फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक अभिषेक वर्मन 24 वर्ष निवासी ग्राम उडऩा सडक़ खेरमाई मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बैंक आफ बड़ोदरा में हेल्पर के रूप में काम करता है।
दोपहर लगभग 3-45 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदरा के कस्टमर काउण्टर पर एक ग्राहक के चैक का फार्म भर रहा था तभी ग्राम उडऩा का गोविन्द ठाकुर बैंक के अंदर एक ग्राहक को लेकर आया और उससे बोला कि इसका फार्म पहले भरो, उसने कहा कि पहले इस ग्राहक का फार्म भर जाये फिर भर दूंगा, इसी बात को लेकर बैंक परिसर में विवाद करने लगा उसने गालियां देने से मना किया हाथ में पहने कड़े एवं हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी और धमकाते हुए भाग गया।
