क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने का झांसा देकर 1.18 लाख रुपए की ठगी

सिंगोली। नगर के एक होटल व्यवसायी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने होटल व्यवसायी संजय कोठारी को बैंक कर्मचारी बनकर फोन किया। उनसे क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए जानकारी मांगी। कोठारी ने बैंक कर्मचारी समझकर उन्हें जानकारी दे दी।

साइबर अपराधियों ने ओटीपी नहीं मांगा। उन्होंने सीधे कोठारी का मोबाइल स्क्रीन हैक कर लिया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 18 हजार रुपए की ऑनलाइन खरीदारी कर ली।

खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर कोठारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस साइबर सेल के माध्यम से अपराधियों की तलाश कर रही है।

Next Post

पुलिस ने जब्त की एक लाख से ज्यादा की अवैध अफीम और डोडाचूरा,दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Mar 1 , 2025
रतलाम। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। जिले की ताल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अफीम और डोडाचूरा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ताल पुलिस को मिली एक मुखबीर सुचना पर कार्यवाही […]

You May Like