जडेजा और सुंदर शतक पूरा करने के हकदार थे : गिल

मैनचेस्टर, 28 जुलाई (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर अपना-अपना शतक पूरा करने के हकदार थे।
चौथा टेस्ट मैच ड्रा समाप्त होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में गिल ने कहा कि पांचवें दिन भारत की पारी के 138 ओवर पूरे होने के बाद जब रवींद्र जडेजा (89) और वॉशिंगटन सुंदर (80) शतक के करीब थे तब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत से ड्रॉ के बारे में पूछा था लेकिन तब ड्रेसिंग रूम से यह संदेश भेजा गया कि दोनों बल्लेबाज खेलना जारी रखें।
गिल ने कहा, “शुरुआती दो विकेट खोनेे के बाद इस तरह का प्रदर्शन अविश्वसनीय है। जडेजा और वॉशिंगटन दोनों ही शतक के करीब थे इसलिए हमने सोचा कि वह दोनों ही शतक डिजर्व करते हैं।”
उन्होंने कहा, “हर टेस्ट मैच आपको कुछ ना कुछ सिखाता है, एक टीम के तौर पर इस सीरीज ने हमें काफी कुछ सिखाया है। उम्मीद है कि हम अगला मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने में सफल होंगे।”
भारतीय कप्तान ने कहा, “यह मायने नहीं रखता कि आपने अतीत में कितने रन बनाए हैं, मैं केवल अपने सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने पर ध्यान देता हूं और अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेने प्रयास करता हूं। पहली पारी में हमने अच्छा स्कोर किया था लेकिन इस तरह की पिच पर जरूरी होता है कि जब बल्लेबाज सेट हो जाएं तो एक या दो बड़ी पारी आए जिससे विपक्षी टीम के हाथ से मैच बाहर ले जाया जा सके। दूसरी पारी में हम यह करने में सफल रहे।”

Next Post

हूतियों ने इजरायली जहाजों को निशाना बनाने की धमकी दी

Mon Jul 28 , 2025
सना, 28 जुलाई (वार्ता) यमन के हूती सशस्त्र समूह ने रविवार देर रात चेतावनी दी है कि वह किसी भी गंतव्य की ओर जा रहे इज़राइल से जुड़े सभी विदेशी जहाजों को निशाना बनाना शुरू करेगा। समूह ने यह बयान गाजा के खिलाफ इज़राइल की “नाकाबंदी के बाद वहां व्याप्त […]

You May Like