महापौर ने सीवरेज कार्य प्रगति की समीक्षा की, रेस्टोरेशन कार्य में टीम बढ़ाकर तेजी लाने के दिए निर्देश

नवभारत न्यूज

रीवा, 24 जनवरी, नगर निगम रीवा महापौर अजय मिश्रा ने शहर में चल रहे सीवरेज लाइन कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक ली. उन्होंने सीवरेज लाइन कार्य की प्रगति जानकारी ली एवं रेस्टोरेशन कार्य की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की.

महापौर ने निर्देश दिया कि जेसीबी से फिलिंग के बाद मिट्टी सही से न जमने और रास्ते के अगल बगल गाद जमा होने की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाए. उन्होंने कहा कि मैनुअल तरीके से गाद हटाकर रास्तों को मोर्टरेबल बनाया जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो. जहां कंक्रीट से रेस्टोरेशन किया जा रहा है, वहां बैरिकेटिंग कर कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने और कंक्रीट में बोरी की पट्टी लगाकर उचित तराई व सही कॉम्पैक्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. महापौर ने रेस्टोरेशन कार्य को मजबूत और टिकाऊ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि रेस्टोरेशन निर्माण प्रक्रिया में विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने नागरिकों द्वारा रेस्टोरेशन से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कार्य टीम को बढ़ाकर काम में तेजी लाने को कहा. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि जहां संकरी जगहें हैं, वहां डिस्कोपिंग प्रक्रिया अपनाकर कार्य सुचारू रूप से किया जाए. महापौर ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति पर नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश दिए. इस दौरान निर्माण प्रभारी पार्षद धनेंद्र सिंह बघेल, सीवरेज एवं स्वच्छता प्रभारी नीतू अशोक पटेल, कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, उपायुक्त एम एस सिद्दीकी, सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा उपस्थित रही.

Next Post

दो आदिवासी मासूम भाईयों की रखवाली के लिए बनी झोपड़ी मे आग लगने से दर्दनाक मौंत

Fri Jan 24 , 2025
सुरेश पाण्डेय पन्ना पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत ग्राम इटवांखास मे एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक आदिवासी परिवार अपने खेत की रखवाली के लिए घास की झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहता था। आदिवासी दम्पत्ति जलाऊ लकड़ी लेने के लिए जंगल गये थे जब लौटकर आये तो […]

You May Like

मनोरंजन