मर्यादा के दिल की सर्जरी से लौटी मुस्कान

खण्डवा। आयुष्मान भारत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। खण्डवा शहर के लाल चौकी क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी श्री जितेन्द्र कौशल की पुत्री मर्यादा को इस योजना के तहत नया जीवन मिला है। जन्म से ही हृदय में छेद की गंभीर बीमारी से जूझ रही बालिका की इन्दौर के अरविन्दो हॉस्पिटल में नि:शुल्क सर्जरी हुई, जिससे अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। जितेन्द्र कौशल ने बताया कि मर्यादा जब करीब 18 माह की थी, तब उसे उठने-बैठने और चलने में सांस फूलने लगती थी। जिला चिकित्सालय खण्डवा में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूषण बांडे से जांच कराने पर ईको कार्डियोग्राफी में हृदय में छेद होने की पुष्टि हुई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगे इलाज की चिंता परिवार को सताने लगी, लेकिन डॉक्टरों ने आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देकर उम्मीद की नई किरण दिखाई।राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत की स्वीकृति से 5 दिसंबर 2025 को इन्दौर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल सर्जरी की। अब मर्यादा स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है। जितेन्द्र कौशल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि आयुष्मान योजना ने उनकी बेटी को नया जीवन दिया है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।

Next Post

MSP पर सात मार्च तक होगा गेहूं उपार्जन के लिये पंजीयन : सीएम डॉ. यादव

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में गेहूं का उपार्जन के लिये पंजीयन 7 फरवरी से आरंभ हो गया है, यह 7 मार्च तक जारी रहेगा। प्रदेश में 3186 पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं का समर्थन मूल्य गत वर्ष से 160 रुपए अधिक है। स्वास्थ्य […]

You May Like