वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (वार्ता) वर्ष 2025 का शांति का नोबेल पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना माचादो को मिलने के बाद अमेरिका ने टिप्पणी की है कि नोबेल कमेटी ने शांति की जगह राजनीति को चुना है। व्हाइट हाउस ने कहा कि इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति शांति समझौता कराना जारी रखेंगे और युद्ध समाप्त करते रहेंगे ताकि जिंदगियां बचाई जा सके।
व्हाइट हाउस के सूचना निदेशक ने सोशल मीडिया पर किये पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप शांति समझौते कराना जारी रखेंगे। उनके पास बड़ा और मानवता वाला दिल है और उनके जैसा कोई नहीं है। वह अपनी इच्छाशक्ति से पहाड़ को हिला सकते हैं।
गौरतलब है कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता माचादो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। माचादो को यह पुरस्कार ऐसे समय में लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है जब कई देश तानाशाही का सामना कर रहे हैं।
