कृषि वर्ष को लेकर जनप्रतिनिधियों का अभिमुखीकरण आज, सीएम डॉ यादव होंगे शामिल

भोपाल: कृषि वर्ष के तहत जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 2 बजे शामिल होंगे।इस अवसर पर कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर सकें।

कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता तथा पशुपालन विभागों की प्रमुख योजनाओं और गतिविधियों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि वर्ष के दौरान किसानों के हित में चल रही योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना है।

Next Post

देश में गहराए गैस संकट के बीच समीरा रेड्डी ने सिलेंडर को पहनाया 'किंग' का ताज, वीआईपी मेहमान की तरह की सेवा, मजेदार रील देख लोटपोट हुए फैंस

Mon Mar 16 , 2026
हैदराबाद | भारत में एलपीजी की किल्लत और सिलेंडरों के लिए लगी लंबी कतारों के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने एक बेहद मजेदार रील साझा की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में समीरा अपने घर आए गैस सिलेंडर को किसी ‘शाही मेहमान’ की तरह ट्रीट करती […]

You May Like

मनोरंजन