
जबलपुर। भेड़ाघाट थानांतर्गत लम्हेटा रोड स्थित चौकीताल निवासी कमल पटेल के घर के परिसर में रखी ईंट के ढेर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक तीन फीट लंबी कोबरा नागिन बैठी देखकर परिजनों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर दोपहर डेढ़ बजे पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए नागिन को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
