
शिवपुरी। शिवपुरी में बारिश से पवा जलप्रपात बह निकला है। यहां लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी जलस्रोतों पर प्रवेश रोक दिया है। सभी बड़े झरनों, जलप्रपात एवं नदियों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
