कनाडिया पहाड़ी पर बनेगा प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन

इंदौर: कनाडिया गांव की पहाड़ी पर प्रदेश का पहला ऑक्सीजन गार्डन विकसित होगा। यहां एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। 14 सितंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे. जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

28 बीघा क्षेत्र में नीम, पीपल, बरगद, शीशम, कचनार सहित फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे. पौधों की सिंचाई के लिए ट्रीटमेंट प्लांट से पाइपलाइन डाली जाएगी. अभियान को जनभागीदारी से पूरा किया जाएगा, जिसमें प्रबुद्धजन, समाजसेवी और संगठनों की सक्रिय भूमिका रहेगी.

Next Post

शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर सख्ती करो

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एंटी रैगिंग समिति की बैठक आयोजित हुई. उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग किसी भी हालत में न हो और अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए. हॉस्टल, कैंटीन और अन्य स्थानों पर सतत निगरानी, प्रकाश, […]

You May Like