शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर सख्ती करो

इंदौर: कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एंटी रैगिंग समिति की बैठक आयोजित हुई. उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग किसी भी हालत में न हो और अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए. हॉस्टल, कैंटीन और अन्य स्थानों पर सतत निगरानी, प्रकाश, शौचालय व पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. सीनियर-जूनियर संवाद हेतु संयुक्त कमेटी बने।

छात्रावासों में स्वास्थ्य व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए. बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा तथा आगंतुकों का रजिस्टर में रिकॉर्ड रखा जाएगा. शिक्षकों व अधीक्षकों को कनिष्ठ छात्रों से निरंतर संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना होगा. बैठक में एडीएम रोशन राय, डॉ. एम.डी. सोमानी, महेंद्र सोनगिरा सहित सदस्य उपस्थित थे. डॉ. सोमानी ने केंद्र, राज्य व यूजीसी द्वारा जारी निर्देशों की जानकारी दी.

Next Post

प्रकाश का बगीचा: सीवरेज बार-बार होती है चोक, चेंबर होते हैं ओवरफ्लो

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: शहर के कई क्षेत्रों में आज भी सीवरेज लाइन की समस्या बनी हुई है. नई लाइन डालने के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है. इसका कारण साफ तौर से बताया भी नहीं जाता और न ही कोई विकल्प ढूंढा जाता है.वार्ड क्रमांक 61 जूनी इंदौर […]

You May Like