आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 20 से 30 नवंबर तक बैंकॉक में होगी

दुबई, 15 नवंबर (वार्ता) चार महाद्वीपों की आठ टीमों के बीच नया वैश्विक टूर्नामेंट ‘आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ 20 से 30 नवंबर तक बैंकॉक में खेला जाएगा। महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले संस्करण में थाईलैंड, पापुआ न्यू गिनी, नीदरलैंड, यूएई, स्कॉटलैंड, नामीबिया, तंजानिया और युगांडा हिस्सा लेंगे। पहले दिन 20 नवंबर को थाईलैंड बनाम नीदरलैंड और पापुआ न्यू गिनी बनाम यूएई के बीच मैच खेले जायेगे।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में हाल ही में हुए संपन्न हुए एकदिवसीय महिला विश्व कप की सफलता को देखते हुए किया जा है। इस दौरान ‘भारत में 50 करोड़ से अधिक दर्शकों ने इसे देखा और ‘विभिन्न देशों में दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि’ भी हुई थी।
बयान में कहा गया, “भारत और श्रीलंका में लगभग तीन लाख प्रशंसकों ने स्टेडियम में मैच देखे और इस आयोजन का समापन भारत द्वारा महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने के साथ हुआ, जो इस खेल के विकास और लैंगिक भूमिकाओं के सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इस शानदार आयोजन से मिले असाधारण प्रोत्साहन के आधार पर आईसीसी महिला क्रिकेट के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने में निवेश करना जारी रखे हुए है। महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी महिलाओं की उभरती हुई राष्ट्र ट्रॉफी एक नए त्रि-स्तरीय विकास मार्ग का हिस्सा है, जिसे उभरते हुए राष्ट्रों को उच्च प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।”
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा, “आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का लक्ष्य दुनिया भर में क्रिकेट का स्थायी रूप से विस्तार करना और महिलाओं के खेल को बढ़ावा देना है। उभरते देशों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को उच्चतम स्तर पर खेलने के अधिक अवसर प्रदान करने का उद्देश्य उनके विकास को तीव्र गति देना तथा उनकी टीमों की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करना है।”
उन्होंने कहा, “यह प्रतिभागी देशों में खेल की दृश्यता को भी बढ़ाता है, लड़कियों की खेल में भागीदारी को बढ़ावा देता है और अन्य देशों की महिलाओं को विकास के पथ पर प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करता है।”

Next Post

पूर्वी अफगानिस्तान में जल आपूर्ति नेटवर्क शुरू

Sat Nov 15 , 2025
काबुल, 15 नवंबर (वार्ता) अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में एक नए जल आपूर्ति नेटवर्क शुरू किया गया है। सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तर ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि लालपुर ज़िले में निर्मित इस परियोजना का उद्देश्य 665 परिवारों को स्वच्छ […]

You May Like

Play sound