बीआईएस कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखा डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड बनाने का प्रशिक्षण

कटनी। भारतीय मानक ब्यूरो के अंतर्गत आयोजित गतिविधि के तहत शासकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं को औद्योगिक इकाई आकर्ष ल्यूव इंडस्ट्रीज कटनी का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े उत्पादों के निर्माण की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शासकीय कन्या महाविद्यालय से डॉक्टर श्रद्धा वर्मा के नेतृत्व में साइंस की छात्राएं शामिल हुईं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ऐसे उत्पादों के उपयोग और निर्माण की जानकारी देना जरूरी है।

इंडस्ट्री भ्रमण के दौरान छात्राओं को डीजल एग्जॉस्ट फ्लूड (DEF) बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। इंडस्टरीज ओनर रजनीश द्विवेदी ने छात्राओं को बताया कि यह फ्लूड यूरिया और डिस्टिल्ड वाटर से तैयार किया जाता है और नई डीजल गाड़ियों में इसका उपयोग प्रदूषण कम करने के लिए किया जाता है। साथी इंडस्ट्रीज से संबंधित समस्त विशेष जानकारी से सुसज्जित डायरी भी छात्राओं प्रदान की गई।

प्रशिक्षण उपरांत चर्चा के दौरान शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं मैं से एक छात्रा मानसी सोनी ने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें विस्तार से बताया गया कि DEF कैसे तैयार किया जाता है और यह वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायक होता है। उन्होंने इसे उपयोगी और ज्ञानवर्धक अनुभव बताया।

Next Post

पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार दो पहिया वाहन बरामद

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। बजरिया थाना पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से मिले चोरी के वाहन को भी जब्त कर लिया है. आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी अब पुलिस खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को फरियादी दशरथ मालवीय निवासी पुरुषोत्तम नगर […]

You May Like