‘दतिया में राजा और रंक का मुकाबला…’, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

दतिया:बीजेपी की सभा के दौरान भाषण देते-देते नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। मंच पर मौजूद नेताओं को उन्हें संभालना पड़ा।दरअसल, दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद हुई जनसभा में नरोत्तम मिश्रा ने चुनाव को ‘राजा बनाम रंक’ की लड़ाई बताया।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ अरबों के मालिक हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी के आशुतोष तिवारी हैं, जिन्होंने बचपन में ही घर छोड़कर देश और संगठन की सेवा का रास्ता चुना।
नरोत्तम ने कार्यकर्ताओं की नाराज़गी की चर्चाओं को भी खारिज किया और जनता से अपील की कि वोट विकास के नाम पर दें। उन्होंने दावा किया कि 15 साल में दतिया का ऐसा कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बचा, जो उनकी सरकार ने न किया हो। उदाहरण देते हुए कहा कि 4 बेड का अस्पताल आज 400 बेड का बन चुका है।
अब देखना होगा कि दतिया की जनता इस चुनाव में ‘राजा’ चुनती है या ‘रंक’ की कहानी पर भरोसा जताती है।

Next Post

यूपी टी 20 सीज़न चार 14 अगस्त से; लीग पहली बार दो शहरों में होस्ट की जाएगी

Mon Jul 13 , 2026
कानपुर, 13 जुलाई (वार्ता) यूपी टी 20 लीग (यूपी टी 20 सीज़न 4) 14 अगस्त से 6 सितंबर तक होगी। 24 दिन के इस टूर्नामेंट में 34 मैच होंगे, जिसमें 13 डबल हेडर मैचडे और 8 सिंगल-हेडर मैचडे शामिल हैं, ऑर्गनाइज़र ने रविवार को यह घोषणा की। लीग के इतिहास […]

You May Like