अध्यक्ष उर्सुला के साथ बातचीत के बाद ट्रम्प यूरोपीय संघ के टैरिफ विस्तार पर हुए सहमत

न्यूयॉर्क/ब्रुसेल्स, 26 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की ओर से विस्तार का अनुरोध किए जाने के बाद रविवार को यूरोपीय संघ से आयात पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत टैरिफ को नौ जुलाई तक स्थगित करने पर सहमति जताई है।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्वारा विस्तार का अनुरोध किए जाने के बाद श्री ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा “ ऐसा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।”
उन्होंने लिखा “ वॉन डेर लेयेन ने कहा कि इस मुद्दे पर गंभीर बातचीत करना चाहती हैं।”
एक्स पर लिखते हुए, यूरोपीय संघ प्रमुख ने इस कॉल को ‘अच्छा’ बताया और कहा “ यूरोप तेजी से और निर्णायक रूप से बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।”
इससे पहले, शुक्रवार को श्री ट्रंप ने कहा था कि यूरोपीय संघ के साथ बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रही है और एक जून से सभी यूरोपीय संघ आयात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इस पर यूरोपीय संघ अधिकारियों और सदस्य देशों ने नाराजगी जताई तथा चेतावनी दी कि ऐसी दबाव की नीति से ट्रांसअटलांटिक व्यापार वार्ता खतरे में पड़ सकती हैं।

Next Post

इथियोपिया में एमपॉक्स का पहला मामला आया सामने

Mon May 26 , 2025
अदीस अबाबा 26 मई (वार्ता) इथियोपिया में एमपॉक्स का पहला मामला सामने आया है। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने एक संयुक्त बयान में कहा कि केन्या की सीमा के पास मोयाले शहर में 21 दिन के […]

You May Like