कुएं में डूबने से दो बालिकाओं की मौत

शिवपुरी: खनियाधाना थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में बड़ा हादसा हो गया। कुएं में नहाने गईं दो मासूम बच्चियां डूब गईं। हादसे में 12 साल की प्रतिज्ञा लोधी पुत्री पर्वत लोधी और 9 साल की हेमलता लोधी पुत्री श्रीचंद लोधी की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। सुबह प्रतिज्ञा और हेमलता अपनी सहेलियों के साथ स्कूल के लिए निकली थीं। प्रतिज्ञा नहाई नहीं थी, इसलिए वह रास्ते में ही कुएं पर रुक गई।

हेमलता भी उसके साथ रुक गई, जबकि बाकी सहेलियां स्कूल निकल गईं। प्रतिज्ञा को तैरना आता था, इसलिए वह कुएं में उतर गई। तभी हेमलता भी कुएं में चली गई। गहराई ज्यादा होने से हेमलता डूबने लगी। प्रतिज्ञा ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही पानी में समा गईं। गांव के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर कुएं की ओर दौड़ लगाई। उन्होंने तुरंत प्रतिज्ञा को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हेमलता का शव गोताखोरों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला गया।

Next Post

हारिस ने पेश की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल, रात्रि 1 बजे ब्लड देने पहुंचे मेडिकल कॉलेज

Sun Sep 14 , 2025
शिवपुरी : शहर में शनिवार रविवार की मध्य रात्रि हिन्दू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली । रन्नौद निवासी अशोक शर्मा की पत्नी राजकुमारी शर्मा को इमरजेंसी केस में ओ प्लस ब्लड की आवश्यकता थी जिसके चलते उन्हें 5 यूनिट ब्लड मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से प्रदान किया गया […]

You May Like