शिवपुरी : शहर में शनिवार रविवार की मध्य रात्रि हिन्दू मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली । रन्नौद निवासी अशोक शर्मा की पत्नी राजकुमारी शर्मा को इमरजेंसी केस में ओ प्लस ब्लड की आवश्यकता थी जिसके चलते उन्हें 5 यूनिट ब्लड मेडिकल कॉलेज शिवपुरी से प्रदान किया गया परन्तु जब बात जान पर आ गई और मेडिकल में ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था.
तो अशोक शर्मा ने कई जगह प्रयास किया, अंत में शिवपुरी एकता फाउंडेशन के माध्यम से हारिस को रात्रि 1 बजे जब ये सूचना मिली तो बिना कुछ सोचे हारिस मध्यरात्रि मेडिकल पहुंचे और मरीज़ को रक्तदान किया। हारिस समाजसेवी और दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी में शिक्षक हैं ,जो ऐसी परिस्थितियों में हमेशा अपनी सेवा देने के लिए आगे रहते हैं
