पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में हेनरी तीसरे स्थान पर

दुबई, (वार्ता) न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर अपने टेस्ट करियर में सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गये है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी रैंकिंग के अनुसार हेनरी बुलावायो में खेले गये दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर पारी और 359 रनों की जीत में योगदान देकर एक पायदान की छलांग लगाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया है। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने 2-0 से श्रृंखला जीत ली। हेनरी को इस टेस्ट श्रृंखला में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ से नवाजा गया था।

33 वर्षीय हेनरी ने पहले टेस्ट के बाद पहली बार 800 रेटिंग अंक पार करके चौथा स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट में 40 रन देकर पांच विकेट और 16 रन देकर दो विकेट लेकर अपनी बढ़त को कायम रखा।

दूसरे टेस्ट के बाद हेनरी के अब 846 रेटिंग अंक हैं, जो 889 रेटिंग अंकों के साथ जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली सूची में कैगिसो रबाडा से केवल पांच अंक पीछे हैं। टेस्ट में पर्दापण करने वाले जकारी फॉल्क्स न्यूजीलैंड के एक और गेंदबाज हैं जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। मैच में नौ विकेट लेने के बाद वह रैंकिंग में 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस मैच में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाज रचिन रवींद्र (165), डेवोन कॉनवे (153) और हेनरी निकोल्स (नाबाद 150) ने भी अच्छी रैंकिंग हासिल की है। रवींद्र 15 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं, सलामी बल्लेबाज कॉनवे 44वें से 37वें स्थान पर और निकोल्स छह स्थान ऊपर चढ़कर 47वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के बल्लेबाज निक वेल्च दूसरी पारी में नाबाद 47 रन बनाकर शीर्ष 100 में जगह बना ली हैं।

टी-20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के पहले दो मैचों में लगातार अर्धशतक जड़ने के बाद शीर्ष 10 में वापस आ गए हैं, जबकि कैमरून ग्रीन 23वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस 80 पायदान ऊपर चढ़कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि उनके साथी ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर जगह बना ली हैं।

वेस्टइंडीज-पाकिस्तान सीरीज के पहले दो मैचों के प्रदर्शन के आधार पर जारी एकदिवसीय रैंकिंग में वेस्टइंडीज के एविन लुईस (नौ पायदान ऊपर 82वें स्थान पर) और पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक (सात पायदान ऊपर 90वें स्थान पर) को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा हुआ है, जबकि वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती (पांच पायदान ऊपर 12वें स्थान पर), तेज गेंदबाज जेडन सील्स (24 पायदान ऊपर 33वें स्थान पर) और पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद (तीन पायदान ऊपर 54वें स्थान पर) गेंदबाजी रैंकिंग में आगे बढ़े हैं।

 

 

Next Post

अंधेरी पुलिया के निकट ई रिक्शा चालक पर फायर..

Thu Aug 14 , 2025
सतना: रेलवे स्टेशन परिसर के अंधेरी पुलिया इलाके में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक पर सरेआम फायर कर दिया। गोली चालक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।