आरुण्य में देखने को मिला छात्रों का उत्साह एवं उमंग

*एमआईटीएस में वार्षिक उत्सव का दूसरा दिन…*

ग्वालियर। माधव प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान डीम्ड विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक उत्सव आरुण्य के दूसरे दिन छात्रों में एक अलग ही उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। वहीं शाम को डीआईजी ग्वालियर रेंज अमित सांघी की उपस्थिति में सांस्कृतिक संध्या में म्यूजिक क्लब ‘बंदिश’ ने सुरों के अलग ही समां के साथ नृत्यसंगम की नृत्य प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

आयोजन के द्वितीय दिवस भी छात्रों के लिए विभिन्न सत्र एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता की और अपनी कला एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अन्तर विश्वविद्यालयीन भाषण प्रतियोगिता मे छात्रों ने विकसित भारत 2047 के विषय पर अपने विचार रखे। साथ ही विद्यार्थियो मे ध्यान केंद्रित करने हेतु मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गए। साथ ही नुक्कड नाटक भी आयोजित हुए, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।महोत्सव का समापन समारोह कल रविवार, 9 मार्च को किया जाएगा। समापन समारोह के उपरांत मुंबई की प्रसिद्ध डीजे आलिया द्वारा समापन प्रस्तुति दी जाएगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. के. पंडित ने अमित सांघी का शॉल श्रीफल से स्वागत किया तथा इस अवसर पर छात्रों को बधाई दी।

Next Post

साइकिल सवार को आयशर ने कुचला, मौत

Sat Mar 8 , 2025
उज्जैन। देवास रोड पर रात 11.30 बजे साइकिल सवार वृद्ध को तेज गति से आई आईसर ने कुचल दिया वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के आने पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। नागझरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड अल्पाइन कॉलेज के पास रात में […]

You May Like