
उज्जैन। देवास रोड पर रात 11.30 बजे साइकिल सवार वृद्ध को तेज गति से आई आईसर ने कुचल दिया वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के आने पर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। नागझरी थाना पुलिस ने बताया कि देवास रोड अल्पाइन कॉलेज के पास रात में साइकिल सवार व्रत को आयशर क्रमांक सीजी 04 एन डब्ल्यू 5110 ने कुचल दिया था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची चालक आयशर लेकर भाग निकला था। साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई थी। शव अस्पताल पहुंचाया गया और पहचान के प्रयास शुरू किए गए। इस दौरान सामने आया कि मृतक कचरू लाल पिता भैरुलाल विश्वकर्मा 75 वर्ष देवास के इटावा का रहने वाला है। परिजनों को सूचना दी गई जिनके आने पर सामने आया कि कचरू लाल साइकिल से चिंतामण में परिचित के यहां शादी में आया था। जहां से वापस लौट रहा था। पुलिस ने मौके से भागे आईसर की तलाश शुरू की है।
