
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में जेंडर सेंसटाइजेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें रिसोर्स पर्सन के तौर पर महारानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. नुसरत अली रिजवी ने छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लोगों को लिंग समानता के प्रति जागरूक करने और लिंग भेदभाव को खत्म करने की जरूरत है, इसका मकसद समाज में पहले रंग लिंग रूढ़िवादिता और पूर्व ग्रहों को दूर करना है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीति पांडे, कार्यक्रम संयोजक सहायक प्राध्यापक कुमारी रेखा गंभीर, सहायक प्राध्यापक श्रीमती कविता शर्मा एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
