हनी सिंह शो में दिखाया निगम को 50 लाख का ठेंगा 

 

नव भारत न्यूज

 

इंदौर। हनी सिंह शो के आयोजक नगर निगम को 50 लाख का ठेंगा दिखाकर निकल गए। आयोजक ने जीएसटी पोर्टल की जानकारी छुपाकर , सिर्फ टिकट बिक्री का मनोरंजन कर निगम में जमा किया। निगम अब शो के आयोजक का सामान जब्त करने की बात कह रहा है।

 

आज शहर के बायपास पर पॉप सिंगर हनी सिंह का शो था। उक्त शो के ऑनलाइन टिकट बिक्री को लेकर निगम और शो आयोजक टीवी टुडे नेटवर्क के बीच पिछले एक हफ्ते से मनोरंजन कर को लेकर तनातनी चल रही थी। कल आयोजक ने टिकट बिक्री के हिसाब से मनोरंजन कर के 10 प्रतिशत राशि 7.84 लाख रुपए जमा करा दिए थे।

आज शाम शो होना था, इस बीच महापौर ने जीएसटी पोर्टल पर देखा तो टिकट  ब्रिकी की राशि के अनुसार टैक्स नही जमा किया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अधिकारियों को तुरंत राशि जमा कराने के नोटिस देने को कहा। मनोरंजन कर प्रभारी लता अग्रवाल ने तुरंत 50 लाख का नोटिस जारी किया। आयोजक को पैसा जमा करने के आदेश दिए।

इस घटनाक्रम के बीच शाम 7.30 से 8.30 बजे तक पिंटू छाबड़ा की जमीन पर शो हो गया। निगम के अधिकारी आयोजक से 50 लाख की वसूली करते, उसके पहले ही कार्यक्रम खत्म हो गया। आयोजक निगम को 50 लाख का ठेंगा दिखाकर निकल गया।

 

निगम प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने इस बारे में कहा कि 50 लाख का नोटिस दिया है। शो खत्म हो गया है। आयोजक ने राशि जमा नही करवाई है। निगम अब आयोजक का सामान जब्त करेगा और राशि वसूलेगा।

Next Post

वाहन दुर्घटना में एक मृत , दो गंभीर

Sat Mar 8 , 2025
कुक्षी।नगर के अंतिम छोर सिंघाना रोड पर वाहन दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गयी एवं दो गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार ढूकनी ग्राम के 3 युवा मोटर साईकल से अपने घर की और लौट रहे थे कुक्षी के एक निजी स्कूल के सामने […]

You May Like