जवाहर कॉलोनी में भारतमाता की आरती एवं सैनिकों का सम्मान

ग्वालियर: ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अद्भुत पराक्रम के लिए समाज द्वारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, जवाहर कॉलोनी में भारत माता की आरती एवं सैनिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रघुवंश सिंह भदोरिया भारतीय पुलिस सेवा, बाल किशन क्षेत्री भूतपूर्व सूबेदार मेजर, हरबंस सिंह राजावत सूबेदार भारतीय सशस्त्र सेना एवं आनंद सिंह का सम्मान किया गया। सैकड़ो की संख्या में समाजजनों द्वारा भारत माता की आरती की गई। उक्त जानकारी प्रदीप अग्रवाल द्वारा दी गई।

Next Post

खतरनाक जर्जर मकान गिराया

Sun May 25 , 2025
इंदौर:वर्षा पूर्व खतरनाक व जर्जर मकान हटाने के तहत की जा रही कार्रवाई में शनिवार को भवन गिराने की कार्रवाई की गई.उल्लेखनीय है कि आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा वर्षा पूर्व जनहित में खतरनाक व जर्जर मकान हटाने के निर्देश दिए गए है. भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि निर्देश […]

You May Like