तेंदूखेड़ा(नरसिंहपुर): रविवार को तेंदूखेड़ा सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्रों में अचानक हुई वारिस से दलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तथा मौसम खराब होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित बना हुआ है। वैसे भी पूर्व ही फसलों में सिंचाई हो जाने के बाद तुरंत हुई वारिस से नवांकुर फसलों को नुकसान पहुंचा था। सुन्हेटी भौंरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृषक ओमप्रकाश पटेल का कहना है कि अरहर की फलियों में भी नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही बटरी और तेवड़ा की फसल को नुकसान हो सकता है।
तेंदूखेड़ा क्षेत्र से लगे खमरिया बरांझ रम्पुरा तथा बिजोरा वीरान में लगी लगभग 150 एकड़ से अधिक जमीन की मसूर फसल सूखने लगी है। हमारे प्रतिनिधि को प्रभावित कृषक निरंजन सिंह एवं महेंद्र सिंह ने बताया कि 70 से 80 प्रतिशत फसल लगभग खराब हो चुकी है। फसल सूखने का सबसे बड़ा कारण फसल में अधिक पानी होना बताया जा रहा है।इस फसल में कुछ ही दिन पूर्व पानी दिया था कि अचानक बरसात हो जाने के कारण फसल में अधिक पानी हो गया कोहरा छाया रहने तथा अनुकूल माहौल ना मिल पाने के कारण फसल सूखने लगी है। रविवार को फिर से वारिस होने से प्रभावित कृषकों का कहना है कि धीरे-धीरे मात्रा बढ़ती ही चली जा रही है। किसानों को इससे ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं गन्ना कटाई का कार्य भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुड़ भट्टियां बंद हो जायेगी तथा खेतों में भी कटाई कार्य प्रभावित हो जायेगा।
