घर के बाहर खड़ी कार चोरी

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र के उतैली में घर के बाहर खड़ी मारुति इको कार चोरी होने का मामला सामने आया है। 9-10 जुलाई की दरमियानी रात करीब 1:40 बजे हुई यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उतैली निवासी प्रहलाद गुप्ता ने अपनी मारुति इको कार क्रमांक MP 19 CC 4505 घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात एक अज्ञात युवक कार के पास पहुंचा और ड्राइवर साइड का लॉक खोलकर वाहन लेकर फरार हो गया।सुबह जब प्रहलाद गुप्ता घर से बाहर निकले तो उन्हें कार मौके पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें कार चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल कोलगवां थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि चोरी की गई कार की आवाजाही और आरोपी के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई गई है।

Next Post

बहामास में प्लेन क्रैश, आजादी के जश्न के बीच 10 लोगों की मौत; सरकार ने सस्पेंड की विमान सेवाएं

Sat Jul 11 , 2026
बहामास में आजादी की 53वीं सालगिरह पर मातम पसर गया है। सेसना 402 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की जान चली गई। सरकार ने एहतियातन फ्लेमिंगो एयर की उड़ानें रोक दी हैं। कैरेबियाई देश बहामास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को बहामास की आजादी […]

You May Like