अंतरराज्यीय बस स्टैंड बना जाम का अड्डा, दोपहर में बाइक निकलना भी हुआ मुहाल

सिंगरौली। अंतरराज्यीय बस स्टैंड में अव्यवस्थित बसों के खड़े होने से दोपहर के समय बाईक से भी पार होना मुश्किल ही नही, नामुमकीन सा रहता है। यह सब बस चालको के मनमानी का नतीजा है।

दरअसल अंतरराज्यीय बस स्टैंड बैढ़न में रोजाना दोपहर 12 से लेकर 3 बजे तक बसें खचाखच भरी रहती हैं। आलम यह है कि इस दौरान बस स्टैंड के अंदर ऑटो समेत अन्य वाहनों को ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। उसका मुख्य कारण अव्यवस्थित तरीके से बसों के खड़ा होना बताया जा रहा है। आरोप है कि बस चालक मनमानी तरीके से बसों को बस स्टैंड के अंदर खड़ा कर देते हैं। वहीं बस चालको का कहना है कि बसें बढ़ गई हैं, बस स्टैंड का विस्तार नही हुआ, जिसके चलते ऐसी समस्याएं आये दिन निर्मित हो रही हैं। बस चालको ने यह भी कहा है कि यह समस्या काफी अर्से से है। इसका निदान जिला प्रशासन एवं नगर निगम नही कर पाया है। लिहाजा आये दिन बस स्टैंड में बसों को खड़ा करने के लिए आपस में ही बस चालक तूतू-मैंमैं करने लगते हैं और इस बात के लिए होड़ मची रहती है कि बस स्टैंड में सबसे पहले कौन खड़ा करेगा। फिलहाल बस स्टैंड में यातायात के साथ-साथ कोतवाली पुलिस की गैरमौजूदगी पर भी बसों के चालक-परिचालक सवाल खड़े करते नजर आये।

Next Post

बैतूल पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खंडेलवाल की दिवंगत पुत्री को दी श्रद्धांजलि

Sun Mar 15 , 2026
बैतूल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को बैतूल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनकी दिवंगत सुपुत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचे, […]

You May Like