
रीवा, रीवा के चचाई जलप्रपात में शुक्रवार की शाम एक युवक के छलांग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. युवक ने परिजनों को आखिरी फोन कॉल किया जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक की बाइक और चप्पल मिली. देर शाम मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने की वजह से तलाश नहीं की जा सकी, हालाकि शनिवार की आज सुबह एक बार फिर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और युवक की तलाश में सर्चिग शुरु कर दी है.
दरअसल मामला चचाई पुलिस चौकी स्थित जलप्रपात का है. लापता युवक पवन साकेत के परिजनों ने जानकारी देते हुये बताया कि शुक्रवार की शाम पवन नें अपने पिता को फोन कर कहा कि यह मेरा आखिरी कॉल है जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक की बाइक और चप्पल मिली. फिलहाल पुलिस और परिजन मौके पहुंचे है और युवक की तलाश के लिये एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जहां युवक की तलाश में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है.
