आम बीनने गई युवती की करंट लगने से मौत

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम हड़बड़िया में आज 18 साल की युवती आम बीनने गई थी, तभी बिजली की करंट की चपेट में आ गई। जहां युवती तड़प-तड़प कर दम तोड़ दी। वही घटना के बाद झटका तार में करंट फैलाने वाले लोग मृतिका के परिजनों को गाली गलौच देते हुये मारपीट पर उतारू हो गये। भारी संख्या में ग्रामीणों के जमा होने के बाद मामला शांत हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम हड़बड़िया निवासी मधु शाह पिता श्रीलाल शाह उम्र 18 वर्ष आज दिन बुधवार की दोपहर की सुबह करीब 8:30 बजे रामकरण शाह के खेत में आम गिरा हुआ था। जहां मधु आम को बीनने गई, तभी रामकरण शाह के खेत में झटका मशीन लगी थी। जबकि वह काफी दिनों से बंद थी। आरोप है कि मधु को आम बीनते देख पुरानी रंजिश के चलते झटका मशीन में 440 वोल्ट का बिजली करंट लगा दिया। तभी मधु उसके चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दी। इस घटना की जानकारी मृतिका के परिजनों को हुई तो घटनास्थल पर पहुंच अपने युवती को देखने लगे, तभी खेत में झटका तार लगाने वाले कास्तकार भी भारी संख्या में पहुंच विवाद करने लगे। स्थिति मारपीट तक निर्मित होने लगी। अंतत: अन्य ग्रामीण मौके से पहुंच मामले को शांत कराया। फिलहाल घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी गई है। जहां पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Next Post

विशेष अभियान: 269 लीटर अवैध ताड़ी जप्त

Wed Jun 18 , 2025
आलीराजपुर । जिले में आज विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्यतः अवैध रूप से ताड़ी बेचने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध केन्द्रित रहा। अभियान के दौरान थाना प्रभारियों को यह निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से पेट्रोलिंग, मुखबिरों की सूचना, तथा गुप्त निगरानी के माध्यम […]

You May Like

मनोरंजन