निगम ने तलघर का पार्किंग में उपयोग नहीं करने पर भवन किया सील

इंदौर:नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा द्वारा शहर के सभी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित भवनों का सर्वे और जांच की जा रही है. उक्त जांच अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही है. अभी तक निगम अधिकारियों ने 14 भवनों को सील करने की कार्रवाई की है. साथ ही शहर के सभी वार्डों में सर्वे और जांच कार्य निरंतर जारी है.आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर गर्मी में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को लेकर सर्वे किया जा रहा है.

सर्वे में फायर विभाग एवं भवन अनुज्ञा शाखा शहर के विभिन्न व्यावसायिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में फायर सुरक्षा संबंधी जांच कर रहे है. इसके तहत आग लगने की स्थिति में बचाव हेतु जागरूकता एवं आपात स्थिति सुरक्षा करना मुख्य उद्देश्य है. उपरोक्त विषय को लेकर नगर निगम के भवन अधिकारी एवं भवन निरीक्षक, भवन अनुज्ञा शाखा अग्नि सुरक्षा की जांच कर नोटिस दे रहे है. साथ ही भरी भीड़ जमा वाले क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा के संबंध में सर्वे कार्य किया जा रहा है.

अभी तक नगर निगम के सभी झोन में 432 भवनों का सर्वे किया गया। 282 भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगे पाए गए, जिनमें 50 उपकरण बंद पाए गए है और 133 भवनों में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे हैं. साथ ही ऐसे भवनों जिनमें अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं लगे अथवा उपकरण बंद है. उन भवन स्वामियों और रहवासी संघ को नोटिस जारी किए है. अभी तक 101 भवन मालिक और संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके है. ऐसी बिल्डिंग जिनमें अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है अथवा अग्नि सुरक्षा उपकरण बंद मिले हैं. तलघर का पार्किंग में उपयोग नहीं किया जा रहा हैं. ऐसे 14 भवनों को सील करने की कार्यवाही की गई है.

Next Post

शहर में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील

Sun Apr 12 , 2026
इंदौर: शनिवार को प्रशासन और नगर निगम ने भंवरकुआ क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा को लेकर कई प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई की. सील किए गए संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रबंध नहीं पाए गए थे. नगर निगम और प्रशासन द्वारा फायर सेफ्टी के उपकरण लगाने के नोटिस दिए गए, लेकिन […]

You May Like