वर्ल्ड कप स्टार प्रतिका रावल सम्मानित: दिल्ली सरकार ₹1.5 करोड़ और DDCA ₹50 लाख देगी

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: भारतीय महिला टीम की स्टार ओपनर बैटर प्रतिका रावल को महिला वर्ल्ड कप के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रतिका का स्वागत करते हुए दिल्ली सरकार की ओर से उन्हें ₹1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में प्रतिका को “युवा दिल्ली की ऊर्जा, साहस और नए भारत की नारी शक्ति की सजीव छवि” बताया।

दिल्ली सरकार के अलावा, दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने भी प्रतिका रावल को 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली भी मौजूद रहे। प्रतिका ने सीएम के पोस्ट पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए “मेहनत, सपनों और खेल-सफर को मिली एक बड़ी प्रेरणा” है।

प्रतिका रावल ने महिला वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया, हालाँकि, दुर्भाग्यवश वह चोट के कारण सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले से बाहर हो गई थीं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मान देते हुए शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी प्रतिका का स्वागत किया और उन्हें नई दिल्ली की ऊर्जा और नारी शक्ति की प्रेरक पहचान बताया।

Next Post

जूनियर महिला वर्ल्ड कप में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया, टॉप-10 में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 दिसंबर, 2025: महिला हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने नौवें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर टॉप 10 में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी […]

You May Like