
रीवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित 94 परीक्षा केन्द्रों में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं. इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा ने बताया कि 16 फरवरी को हायर सेकण्डरी में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में 2675 विद्यार्थी शामिल हुए. परीक्षा से 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा अधिकारी तथा सहायक संचालक शिक्षा ने परीक्षा केन्द्र शासकीय उमावि मझिगवां, शासकीय उमावि मार्तण्ड क्रमांक दो एवं सरस्वती उमावि निराला नगर का निरीक्षण किया. सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हुईं.
