जबलपुर:गोहलपुर पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मारते हुए 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नकद 5 हजार 425 रूपये जप्त किए गए।टीआई रीतेश कुमार पाण्डे ने बताया कि गाजी मिया मैदान में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे मुमताज अंसारी निनवासी रद्दी चौकी गोहलपुर, शरफराज अहमद निवासी अंसार नगर चौपड़ा, आजाद उर्फ बबलू निवासी गाजीनगर दसनल, मोह. आबिद निवासी नगीना मस्जिद के पास, गुलशेर अहमद निवासी नूर मदीना मस्जिद के पास गको पकड़ा गया। नकद 2 हजार रूपये जप्त किये गये।
इसी प्रकार गाजीमिया मैदान में दबिश देते हुये जुआ खेलते सलीम अंसारी, अब्दुल रहीश, मोह. शाहिद, साकिर अंसारी, मोह. अनवार, शहजाद अंसारी को भी पकड़ा गया। नकद 2 हजार 605 रूपये जप्त किये गये। इसी प्रकार नर्मदा नगर बस्ती निर्माणाधीन मकान के सामने घेराबंदी कर रमाशंकर यादव, सिराज अंसारी, नागेन्द्र गुप्ता, त्रिलोक चंद कुशवाहा को दबोचा गया। नगद 820 रूपये जप्त किये गये।
